कार सवार महिला व पुरुष से 150. 34 ग्राम चिट्टा बरामद

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के सोलन पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने महिला सहित कार सवार दो लोगों से 150.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

दोनों शिमला जिला के रहने वाले है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक सैंटरों कार (HP10B-6894) धर्मपुर से देऊघाट की तरफ आ रही थी। इस दौरान पुलिस ने पुलिस कार को चैकिंग के लिए रोका। कार में एक पुरुष व महिला मौजूद थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इस दौरान पुलिस को 150.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान हरिन्द्र मांटा (36) निवासी चिडगांव जिला शिमला व नीशू (29) पुत्री बहादुर राम निवासी  नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह सोलन जिला में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप हो सकती है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बाजार में चिट्टे के इस खेप की कीमत तकरीबन 5 लाख हो सकती है।

उधर, सोलन के एएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों चिट्टे की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां ले जाना चाहते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...