मातम में बदली शादी की खुशियां, जहर निगलने से युवक की मौत, 3 दिसंबर को थी शादी

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

कांगड़ा जनपद के ज्वालामुखी में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। तीन दिसंबर को रोहित उर्फ राहुल की शादी थी। बीती रात रोहित की बहन शगुन लेकर आई थी। महिलाएं विवाह के गीत गा रही थी। इसी बीच दूल्हा बनने वाले रोहित ने अपनी मंगेतर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद रोहित ने जहरीली दवा खा ली।

वहीं, तबियत बिगड़ने पर रोहित को ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। टांडा में डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मामला ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत बदोली के गांव दरेक लाहड़ का है।

मृत व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार (27)  पुत्र सुभाष चंद, निवासी बदोली, तहसील ज्वालामुखी के रूप में हुई है। मृतक राहुल की माता का पहले ही निधन हो गया है, जबकि पिता बीमार रहते हैं। मृतक युवक ज्वालामुखी मंदिर में भी काम करने जाया करता था।

वहीं, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ने बताया कि पुलिस थाना ज्वालामुखी में बीती रात पुलिस को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी से सूचना मिली कि एक युवक को अस्पताल ज्वालामुखी में जहरीली दवा खाने के बाद इलाज के लिए लाया गया है।

पुलिस को दिए गए बयान में रोहित की बहन मनीषा पत्नी कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहित ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...