श्रद्धा हत्या कांड : हिमाचल की राजधानी में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, आज होगा कैंडल मार्च

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हाल ही में हुई दिल दहला देने वाली घटना श्रद्धा हत्याकांड से आहत युवा श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए अब सड़कों पर उतर आये हैं। डिफ़ेडरस ऑफ हयूमैन राईटस स्वयंसेवी संस्था के बैनर तले सोमवार को राजधानी शिमला के विभिन्न स्थानो पर प्रदर्शन किये गये। सैंड़कों युवाओं ने श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

युवाओं का मानना था कि इस प्रकार की घटनाएं देश और समाज के लिए एक कलंक हैं, जिससे भारतीय जनमानस का सिर शर्म से झुक रहा है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में न हों। इसके लिए देश भर में विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें समाज के सभी वर्ग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को शिमला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और युवाओं ने मृतका के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस बीच संस्था द्वारा मंगलवार, 22 नवम्बर शाम 5 बजे शिमला के सीटीओ से श्रद्धा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला जायेगा।

गौर हो कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए। जांच में सामने आया है कि आफताब कत्ल से डेढ़ सप्ताह पहले भी वह श्रद्धा की हत्या की साजिश तैयार कर चुका था। अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने शनिवार 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने 16 नवंबर को कोर्ट से आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी। पुलिस का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...