
चम्बा- भूषण गुरुंग
कल रात को हरीगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में स्वामी जी के भगत कटारिया परिवार और जै गोपाल एंड संस के सौजन्य से वार्षिक जागरण का आयोजन किया है । जिसमें मुख्या अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश के मुख्या सचेतक एव भटियात के विधायक विक्रम जरियाल ने बतौर मुख्याअतिथि शिरकत की।
मंदिर परिसर में पहुचने पर वहाँ के स्थानीय ट्रस्टियों के द्वारा पुष्प बरसाकर कर भव्या स्वागत किया गया। वही कटारिया परिवार और जै गोपाल एंड संस के द्वारा माँ की चुनरी और स्मृतिचिन्ह देकर मुख्या अतिथि को स्मानित किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर के आचार्य नवीन शर्मा के अगुवाई में पूजा अर्चना की गई।
जागरण से पहले महंत विक्की चंचल के द्वारा महा माई का जोत जलाई जलाई गई। उसके बाद जैसे ही सोनू तिलक धारी टीबी कलाकर जगादरी हरियाणा वाले स्टेज में पहुचे लोगो ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ही सोनू तिलक धारी ने लोगो को अपने भजनों में झूमने मे मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभ आरम्भ गनपत्ति बप्पा मोरिया के भजन से शुभ आरम्भ किया गया। इस के बाद सोनू तिलकधारी ने मा के ऐसे ऐसे चलते भजन गए लोगो को बैठे बैठे झूमने में मजबूर कर दिया। उसके बाद माता शेरो वाली , राधा कृष्ण ,शिव पार्वती, के एक से एक झांकी निकाली गई।
जिसे लोगो ने बहुत सराह उसके बाद महन्त विक्की द्वारा तारा रानी का कथा सुनाया गया। सुबह ठीक 6 बजे माँ को आरती उतारने के बाद भोग लगाई गई। और प्रसाद ग्रहण के बाद सभी अपने अपने घरों को चले गए।
