बोर्ड परीक्षाओं में खूब हुई नकल, धर्मशाला पहुंचे मामले, जून के इस सप्‍ताह आएगा रिजल्‍ट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की गई दसवीं व बारहवीं टर्म टू परीक्षा में नकल के करीब 97 मामले आए हैं। दसवीं की टर्म दो परीक्षा में 16 व बारहवीं की टर्म टू परीक्षा में करीब 81 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है।

अब बोर्ड द्वारा बनाई गई कमेटी इन नकल के मामलों की जांच करेगी। हालांकि संबंधित परीक्षार्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया जाएगा। 12वीं कक्षा में करीब 87871 परीक्षार्थियों ने व दसवीं में करीब 90625 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।

परीक्षार्थियों को नकल करने से रोकने के लिए बोर्ड द्वारा उड़नदस्तों का गठन किया जाता है। ये उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हैं।

उड़नदस्तों ने ही नकल करते परीक्षार्थियों को पकड़ा है। हालांकि डाक के माध्यम से भी बोर्ड के पास नकल के मामलों की जानकारी आती है।

डाक के माध्यम से नकल के मामलों की जानकारी आने के बाद ही 10वीं व 12वीं टर्म टू परीक्षा में नकल के मामलों की संख्या 97 हो गई है।

जून के तीसरे सप्ताह में 10 वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जून महीने के तीसरे सप्ताह में 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। 10वीं व 12वीं टर्म टू परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकंन जारी है। आंसरसीट के मूल्यांकन कार्य में 5115 अध्यापक जुटे हैं।

शिक्षा बोर्ड अध्‍यक्ष डाक्‍टर सोनी ने कहा दोनों ही कक्षाओं का परीक्षा परिणाम टर्म वन व टू में विद्यार्थियों की परफार्मेंस के आधार पर तैयार होगा।

डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा 10वीं, 12वीं टर्म टू परीक्षा में नकल के 97 मामले आए हैं। बोर्ड की कमेटी इन मामलों की जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...