बंदूक साफ करने के दौरान शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के सुरक्षा कर्मी को लगी गोली

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के नजदीक डूहल-बगवाला गांव में पूर्व सैनिक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल पूर्व सैनिक को गंभीर हालत में चिंतपूर्णी अस्पताल से होशियारपुर रैफर कर दिया गया। जहां से मोहाली भेज दिया गया। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि पूर्व सैनिक अवतार सिंह चिंतपूर्णी मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को अवतार सिंह घर पर लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली अवतार सिंह के कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में अवतार सिंह को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रैफर कर दिया। होशियारपुर से भी अवतार सिंह को मोहाली रैफर किया गया है।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक सुबह बंदूक साफ कर रहा था, इसी दौरान घटना घटी है। उन्होंने कहा कि गलती से गोली चली है। उन्होंने कहा कि यह बंदूक पूर्व सैनिक की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...