ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल फोन, मिला प्याज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर में ऑनलाइन खरीदारी पर पर एक युवक ठगी का शिकार हो गया। अणु के रहने वाले शशि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने एक निजी कंपनी से 15 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदा था। उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल फोन और डिलीवरी का भुगतान किया था। लेकिन जब डिलीवरी ब्वॉय घर पहुंचा तो डिब्बे में प्याज निकला।

इस पर उन्होंने कंपनी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में संपर्क किया। वहां से उन्हें लिखित में शिकायत करने के लिए कहा गया। शशि ने बताया कि उन्होंने ईमेल के जरिये कंपनी मुख्यालय में इस मामले की शिकायत कर दी है। बता दें कि कई लोग ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं।

लेकिन कई फर्जी कंपनियां लोगों को चपत लगा रही हैं। शशि ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने उन्हें दस दिन के भीतर नए फोन की डिलीवरी की बात कही है। अगर उन्हें फोन नहीं मिला तो न्यायालय में केस किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...