चिकित्सा सहायता देने के लिए आगे आया रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, डॉ सतीश सूद

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला और इनर व्हील क्लब ऑफ धर्मशाला ने जोनल अस्पताल धर्मशाला को 05 स्ट्रेचर ट्रॉली और 1000 सर्जिकल मास्क दान किए ।

रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला के प्रेजिडेंट रोटेरियन मिलाप नेहरिआ और इनर व्हील क्लब ऑफ़ धर्मशाला की प्रेजिडेंट श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने स्ट्रेचर और सर्जिकल मास्क मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ड। राजेश गुलेरी को सौंपे। इन के लिए वित्तीय योगदान रोटेरियन एम.सी. त्रेहन , रोटेरियन विजय चौधरी, रोटेरियन विश्व भानु ढटवालीअ, रोटेरियन पी सी भगत, रोटेरियन बी ऐस परमार द्वारा किया गया था।

इस मोके पर रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला से डॉ. विजय शर्मा और श्री. राकेश शर्मा और इनर व्हील क्लब ऑफ़ धर्मशाला से श्रीमती रंजू रस्तोगी और श्रीमती इंदु शर्मा उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला के सेक्रेटरी डॉक्टर सतीश सूद ने बताया की रोटरी क्लब ऑफ़ धर्मशाला और इनर व्हील क्लब पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और इस वर्ष महामारी के बावजूद दोनों क्लब विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक सेवा परियोजनाओं में सक्रिय रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...