सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हिमाचल में 245 कैदी पैरोल पर छूटे

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश जेल विभाग ने सूबे की विभिन्न जेलों में बंद 335 कैदियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पैरोल दे दी है। इसमें 245 ऐसे कैदी शामिल हैं, जो कोर्ट की ओर से जारी दिशा निर्देशों को पूरा करते थे। इन सभी को पेरोल दी गई है। 335 कैदियों में 90 वे कैदी भी शामिल है जो पहले ही पेरोल पर थे और अब उनकी छुट्टी नब्बे दिन और बढ़ा दी गई है।

एडीजी जेल एन वेणुगोपाल ने बताया कि जेलों में कोरोना संक्रमण न फैलने देने के लिए पैरोल पर चल रहे कैदियों को नब्बे दिन की और पेरोल दी गई है, ताकि उनके घरों से जेल वापस आने पर संक्रमण न फैले।

इसके अलावा जेलों में क्षमता के अनुपात में उचित दूरी के नियम का पालन कराने के लिए अर्हता पूरी करने वाले कैदियों को भी पैरोल दी गई है। बताया कि कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए नए कैदियों को भी शुरुआती दिनों में अलग रखा जा रहा है और लक्षण न होने पर ही सामान्य कैदियों के साथ रखा जाता है। साथ ही संक्रमित कैदियों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा कैदियों और जेल कर्मियों के वैक्सीनेशन की भी प्रक्रिया की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...