एचआरटीसी में शामिल होंगी 205 नई बसें

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

 

हिमाचल पथ परिवहन निगम व बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडी की बैठक मंगलवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

 

एचआरटीसी की बीओडी बैठक में 205 नई बसों को खरीदने की मंजूरी दी गई। वहीं बीओडी ने पीस मील वर्करों को न्यूनतम दिहाड़ी देने का फैसला लिया है। पीस मील वर्करों को अब प्रतिदिन 275 रुपये मिलेंगे।। अभी तक इन्हें काम के हिसाब से पैसे मिलते हैं। लेकिन अब इन्हें 275 रुपये दैनिक मिलेंगे। इससे एचआरटीसी में कार्यरत करीब एक हजार पीस मील वर्करों को लाभ मिलेगा।

 

बीओडी ने बिलासपुर में आधुनिक बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी दी। वहीं, भोरंज नया बस अड्डा बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि शिमला और धर्मशाला में बस अड्डों व अन्य संबंधित कार्य अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होंगे।

 

सभी कर्मचारियों, पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया गया है।। पेंशन को समयबद्ध देने के निर्देश दिए हैं।  एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए  करीब 317 रूटों पर एचआरटीसी की सेवाएं शुरू होगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...