एक्शन सीन करते वक्त जख्मी हुए अमिताभ बच्चन, पसली में लगी है चोट, सांस लेने में भी दिक्कत

--Advertisement--

Image

मुंबई – व्यूरो 

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन घायल हो गए हैं। उन्हें पसली में चोट लगी है। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। हालांकि वह अस्पताल में उपचाराधीन नहीं हैं और डाक्टरों ने मरहम पटटी के बाद उन्हें घर भेज दिया है, लेकिन बिग बी को काफी तकलीफ हो रही है।

जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक्शन सीन करते वक्त उन्हें चोट लग गई। खुद अमिताभ बच्चन ने बताया कि पसली कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी पसली की साइड की मांसपेशी फट गई है। जिस कारण उन्हें काफी दर्द महसूस हो रहा है। इसके चलते अब शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है और अमिताभ बच्चन डाक्टरों की निगरानी में हैं।

हैदराबाद के ही एआइजी अस्पताल में उनका सिटी स्कैन हुआ है, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। चोट के चलते उन्हें हिलने-डुलने में भी परेशानी आ रही है साथ ही सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। अमिताभ बच्चन के जख्मी होने के चलते फैंस भी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...