पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अढ़ाई किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक भुंतर के समीप कार पार्किंग में एक महिला (45) निवासी गांव हिरनी डाकघर लरांकेलो तहसील कुल्लू के कब्जे से 2 किलो 508 ग्राम चरस बरामद की है।

कुल्लू – अजय सूर्या

पुलिस थाना भुन्तर के अन्तर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक भुंतर के समीप कार पार्किंग में एक महिला (45) निवासी गांव हिरनी डाकघर लरांकेलो तहसील कुल्लू के कब्जे से 2 किलो 508 ग्राम चरस बरामद की है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने एक महिला के कब्जे से चरस बरामद की है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी जांच जारी रखी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक भुंतर के समीप कार पार्किंग में हिरनी जिला कुल्लू निवासी 45 वर्षीय महिला के कब्जे से 2 किलो 508 ग्राम चरस बरामद की है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...