आज फिर होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, 7 दिन में तीसरी मीटिंग, हो सकते है बड़े अहम फैसले

--Advertisement--

Image

बजट अभिभाषण को मिलेगी मंजूरी, 1500 रुपए गारंटी पर फैसला संभव

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज फिर होगी। पिछले 7 दिन में यह तीसरी बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा 17 मार्च को पेश किए जाने वाले बजट को मंजूरी मिल सकती है। बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होगी।

इससे पहले 1 मार्च और 3 मार्च को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हो चुकी है। आज होने वाली बैठक में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। 18 से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाने के बारे में कैबिनेट बड़ा फैसला ले सकती है।

इस गारंटी को लागू करने से पहले कैबिनेट ने सब कमेटी का गठन किया है। सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुमकिन है कि आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार कोई फैसला ले। इससे पहले 3 मार्च को हुई बैठक में सरकार ने अपनी पहली गारंटी OPS को लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। पुरानी पेंशन योजना को सरकार 1 अप्रैल से लागू कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...