ऊना में कांग्रेस को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन पड़ा महंगा, 9 के खिलाफ FIR दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना, 06 अगस्त – ऊना – अमित शर्मा

कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को  बसदेहड़ा तहसील कार्यालय के समीप फूंके गए पुतले को लेकर पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें 5 महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल है। पुलिस ने ये कार्रवाई जारी किए नोटिस की शर्तों की उल्लंघना करने, आम जनता के वाहनों की आवाजाही बाधित करने व जानी मानी नुकसान के खतरे के मद्देनजर की है।

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में रोष प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर से लेकर से बसदेहड़ा तहसील कार्यालय तक रोष रैली निकाली। रोष रैली की अध्यक्षा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने की, जबकि सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महिलाएं भी शामिल रही।

बसदेहड़ा तहसील कार्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला सड़क पर रख आग के हवाले कर दिया। जिस पर पुलिस ने ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, रवीश ठाकुर, संजीव कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चांद ठाकुर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सीमा शर्मा, अंजना देवी, सुमन, सोना देवी व रीटा पर कार्रवाई की है।

एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने सड़क के बीचो बीच फूंके गए पुतले को लेकर कार्रवाई की है। पुतले जलाने पर आज जनता की आवाजाही बाधित हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...