इंदौरा रेंज में बारिश के बीच बड़ा ऑपरेशन, रात के अंधेरे में तस्करों पर वार; ऑल्टो से खैर की अवैध खेप बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में वन विभागकी टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इंदौरा रेंज के मंगवाल ब्लॉक में मूसलाधार बारिश और घने अंधेरे का फायदा उठाकर खैर की तस्करी कर रहे गिरोह को विभाग की मुस्तैदी ने बेनकाब कर दिया। हमीद मोहम्मद की अगुवाई में चली इस विशेष रात्रि गश्त ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

बारिश की आड़ में तस्करी की कोशिश

घटना गुरुवार रात की है, जब भारी बारिश के कारण सड़कें सुनसान थीं। तस्करों को लगा कि खराब मौसम के कारण वन विभाग की निगरानी ढीली होगी।

वे एक ऑल्टो K10 कार में खैर की अवैध लकड़ी लादकर निकलने की फिराक में थे, लेकिन टीम की मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध गाड़ी को रोका।

तलाशी में खुली पोल, 13 मोछे बरामद

जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, तो अंदर से 13 खैर के मोछे बरामद हुए। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ डमटाल थाने में सख्त धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और लकड़ी सहित वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

इस सफल ऑपरेशन के बाद इंदौरा रेंज में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। टीम की अगुवाई कर रहे हमीद मोहम्मद ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, ““इंदौरा में अब ‘नो टॉलरेंस’—बारिश, रात या कोई भी बहाना हो, तस्करी करने वालों का अगला ठिकाना सिर्फ जेल है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...