आग लगने से मकान राख, पति-पत्नी सहित पांच मवेशी झुलसे, 80 लाख का नुकसान होने का अनुमान

--Advertisement--

डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख, पति-पत्नी समेत 5 मवेशी झुलसे।

कुल्लू, 05 मई – अजय सूर्या

ज़िला की उझी घाटी के हलाण में एक डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान आग पर काबू पाते समय पति-पत्नी समेत 5 मवेशी भी झुलसे है।

जानकारी के अनुसार अग्निकांड की इस घटना में करीब 80 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। यह मकान भोलाराम पुत्र महंत राम गांव शीला हलाण डाकघर पतलीकुल का बताया जा रहा है।

जानकारी है कि मकान लकड़ी का था, जिससे वह जल्द ही आग की चपेट में आ गया। घटना में मकान के अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।

अग्निकांड की इस घटना में भोला राम व पत्नी तारा देवी भी झुलसे हैं, जिन्हें उपचार के लिए पतलीकुहल ले जाया गया है। जबकि घटना में चार भेड़ें और एक गाय भी झुलसी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...