--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

----Advertisement----

आज 2023 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। साल में दो चंद्र ग्रहण होंगे, एक आज यानी 5 मई को और दूसरा 28 अक्टूबर को। आज वैशाख पूर्णिमा है जिसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में आज का ग्रहण बहुत ख़ास है।

आज ग्रहण रात्रि 08:44 से शुरू होगा और रात्रि 01:01 पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 18 मिनट होगी। हालांकि, ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा और यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है।

इसी तरह चंद्र ग्रहण का भी अलग-अलग राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कुछ पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर चंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य या चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर न केवल लोगों के जीवन बल्कि पूरी धरती पर पड़ता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका प्रभाव नहीं होगा और न ही सूतक काल मान्य होगा। लेकिन ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशियों के जीवन पर अवश्य पड़ेगा।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान मिथुन राशि में मंगल-शुक्र एक साथ विराजमान होंगे और इसलिए यह चंद्र ग्रहण मिथुन राषि वालों को लाभ प्रदान करेगा। यदि आपका पैसा काफी समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा । यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ दिला सकता है। इस दौरान आपको आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आप अपने बच्चों के व्यवहार में प्रगति से भी प्रसन्न होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण की यह अवधि नौकरी और व्यापार के लिहाज से फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में जो परेशानी चल रही है वो इसके बाद जल्द ही समाप्त होगी और लाभ भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी ।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान पिता और परिवार से आपके रिश्ते मधुर होंगे। यह रिश्ते आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इस दौरान यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है।

इन राशियों के लिए नहीं है शुभ

कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनपर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जिन्हें सावधान रहने की जरूरत है…

मेष राशि

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण वाले दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इससे भविष्य में नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। इस दिन किसी अनजान व्यक्ति से विवाद हो सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव भी हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण सही नहीं है। इस दिन कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इसके लिए सोच समझकर फैसले लें।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here