दादा-पापा के नक्शे कदम पर आकाश, भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बना पंचरुखी का होनहार

--Advertisement--

पंचरुखी – बर्फू

पंचरुखी टिक्कर इंदौरा के आकाश मिन्हास ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश के साथ जिला का नाम रोशन किया है। पंचरुखी के रहने वाले आकाश मिन्हास ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया।

सेना की पृष्ठभूमि से निकले आकाश के पिता अजय मिन्हास नायब सूबेदार, दादा जगरूप सिंह व नाना निहाल सिंह पठानिया ने भी भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं। आकाश उन्हीं से प्रेरणा लेकर देश भक्ति का जज्बा लिए सेना में जाने को प्रेरित हुए।

लेफ्टिनेंट आकाश ने स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल डगशेई से पूरी की। सोलन से बीटेक व पंजाव महाविद्यालय से एमटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके उपरांत भारतीय नौसेना में चयनित हुए।

आकाश के पिता अजय मिन्हास भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह सरकारी स्कूल में पीटीआई हैं व माता अंजु गृहिणी हैं।

आकाश कहते हैं कि अगर मन मजबूत हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन पायल, दादी विमला देवी व नानी स्वर्णा पठानिया सहित शिक्षकों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...