अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध फिर अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस चौकी रे के अंतर्गत अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त जे.सी.बी. मशीन, ट्रैक्टर व डम्पर पकड़े हैं।

एस. पी. नूरपुर कलभूषण वर्मा के बोल

एस. पी. नूरपुर कलभूषण वर्मा ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस जिला नूरपुर द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में पुलिस थाना इन्दौरा के अन्तर्गत टांडा खड्ड में जे.सी.बी. मशीन व 1 ट्रैक्टर व पुलिस चौकी रे के अन्तर्गत रियाली क्षेत्र में हन्दवाड सड़क पर 2 डम्पर पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चालान खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत किए गए व सभी 4 वाहनों को जब्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...