शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता बीते 2 मार्च से लापता है, जिससे परिजनों में गहरा हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर निरमंड पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लापता महिला की पहचान प्रियांशिका के रूप में हुई है, जो 2 मार्च की सुबह से अपने घर नहीं लौटी हैं।

अस्पताल के लिए निकली थी प्रियांशिका

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियांशिका 2 मार्च को सुबह करीब 9:00 बजे यह कहकर घर से निकली थीं कि वह निरमंड अस्पताल जा रही हैं। हालांकि, जब वह काफी देर तक वापस नहीं आईं, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने प्रियांशिका को सुबह लगभग 11:30 बजे निरमंड बस स्टैंड पर देखा था, जहां वह एक बस में सवार हुई थीं। परिवार को अंदेशा है कि वह ‘यामा बस’ में बैठी थीं।

वहीं, परिजनों की शिकायत पर निरमंड पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने भी आम जनता और उस दिन बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से मदद की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

शाहपुर - नितिश पठानियां  द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय, रैत में विश्व...

लोक निर्माण विभाग के 119 दैनिक भोगी बेलदार रेगुलर

हिमखबर डेस्क प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत करूणामूलक आधार...

10वीं की छात्रा पर युवक ने बरसाए पत्थर, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें; पीड़िता IGMC में उपचाराधीन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा की इस खड्ड में खनन पर 16 साल पुराना प्रतिबंध हटाया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले की मंड...