हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। कांग्रेस हाईकमान ने देश भर से छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल से अनुराग शर्मा का नाम शामिल है।

अनुराग शर्मा आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर से पहले, मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है।

अनुराग शर्मा का राजनीतिक सफर

कांगड़ा जिला कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके उम्मीदवार चुने जाने से कांगड़ा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन करती है। अनुराग कभी सुधीर शर्मा के करीबी होते थे। हालांकि सुधीर अब भाजपा से विधायक हैं।

भाजपा से मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं और कल इनकी छंटनी होगी।

राज्यसभा चुनाव का महत्व

राज्यसभा, भारतीय संसद का ऊपरी सदन है, जो राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। हिमाचल प्रदेश से इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का चुना जाना प्रदेश की राजनीतिक गतिशीलता के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी हाईकमान का फैसला राज्य में कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती और नेतृत्व को दर्शाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...