अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही हेमंत शर्मा, गीता भारद्वाज व हनी नेगी सहित अन्य कलाकारों के नाम

--Advertisement--

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विस अध्यक्ष ने की शिरकत

शिमला – नितिश पठानियां

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा और विधायक चम्बा नीरज नय्यर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा विधायकगणों को सम्मानित किया। आज के मुख्य आकर्षण हेमंत शर्मा, गीता भारद्वाज व हनी नेगी रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू, राजकीय उच्च पाठशाला कैथू, केवी जाखू तथा एसडी स्कूल शिमला के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

उत्सव में पहाड़ी गायक यशिका घामटा, प्राज्ञ ठाकुर, पाल सिंह, योगेश मुकुल, आयुष ठाकुर, किशोर कुमार और भूपेश शर्मा, डॉ. मदन झाल्टा, किशोर कुमार व भूपेश शर्मा तथा अरुण जस्टा ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया। इसके अतिरिक्त, यशिका घामटा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।

स्वास्थ्य मंत्री होंगे चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, हिमाचल प्रदेश डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल मुख्यातिथि होंगे। चौथी सांस्कृतिक संध्या में फिरदौस बैंड तथा इंडियन आईडल फेम कुमार साहिल मुख्य आकर्षण होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...