शाहपुर कॉलेज में BBA, BCA, PGDCA शुरू, विधायक केवल सिंह पठानियां का जताया आभार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का महाविद्यालय में बीबीए,बीसीए व पीजीडीसीए  पाठ्यक्रम शुरू करवाने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया महाविद्यालय आए थे। उस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि कॉलेज में शीघ्र ही बीबीए,बीसीए और पीजीडीसीए  की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार विधायक केवल सिंह पठानिया का हृदय से धन्यवाद करता है।
साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह मांग पूरी हो सकी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...