नींद में ही दुनिया छोड़ गई 10 साल की मासूम, बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सदमे में परिवार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से एक दुखद और बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां धवाल पंचायत में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची दिन में खाना खाने के बाद सोई थी, लेकिन फिर कभी नहीं उठी। इस रहस्यमयी मौत से पूरे परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत धवाल के रहने वाले कुलदीप कुमार की 10 वर्षीय बेटी अवनी वीरवार को घर पर ही खेल रही थी। दोपहर के समय उसने हमेशा की तरह भोजन किया और उसके बाद वह सोने चली गई।

कुछ घंटों बाद जब बच्ची की मां ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो अवनी के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मां ने उसे बार-बार उठाया, लेकिन बच्ची ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

घबराए परिजन आनन-फानन में बेसुध बच्ची को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने 10 साल की मासूम अवनी को मृत घोषित कर दिया।

हंसती-खेलती बच्ची की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...