हिमाचल के चंबा में टला बड़ा हादसा, चलती बस में उठा धुआं तो मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे 30 यात्री

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल के चंबा जिले में मानसून के मौसम के साथ ही हादसों और तकनीकी गड़बड़ियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को चंबा जिला में दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को सहमा दिया।

एक तरफ जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस के पिछले टायर के पास धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई, वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन और बारिश के कारण गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से एक वाहन चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

पहली घटना चंबा-त्रिया मार्ग पर हमलोग नामक स्थान के समीप पेश आई। त्रिया से चंबा की ओर आ रही एचआरटीसी की बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। यात्रा के दौरान अचानक बस के पिछले टायर के पास से तेज धुआं उठने लगा। जैसे ही यात्रियों को बस मे धुआं उठने का अहसास हुआ, भीतर अफरा-तफरी मच गई।

चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बस को किनारे रोका। इसके बाद चालक व परिचालक ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक भयानक त्रासदी होने से बच गई।

हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में निगम के प्रति भारी रोष देखा गया। यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी की बसें आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। मेंटेनेंस में बरती जा रही लापरवाही यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

फोलगत समर्पण के पास गिरा पेड़, गाड़ी के उड़े परखच्चेउधर, दूसरी घटना चंबा तीसा मार्ग पर के फोलगत के समीप घटी, जहां लगातार हो रही बारिश के कारण एक विशालकाय पेड़ ढहकर सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि वाहन पूरी तरह से पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन के भीतर कोई चालक या यात्री मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...

सिस्सू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो की मौत, तीन घायल

लाहौल के सिस्सू में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार...