दौलतपुर में फोरलेन पर दर्दनाक सडक़ हादसा, रजियाणा बांध के बाइक सवार युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा के दौलतपुर के समीप फोरलेन पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक के सामने अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार निवासी रजियाणा बांध के रूप में हुई है। युवक कांगड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था।

पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक के सामने अचानक पशु आने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...