अगर आपको भी पता है नशे के सौदागरों के बारे में तो पहचान बताएं बिना, पुलिस को इस ऐप पर दें जानकारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल पुलिस प्रदेश में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। इसके तहत पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। हालांकि, समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश पुलिस के सीआईडी विभाग ने ‘ड्रग्स फ्री हिमाचल’ नाम से एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए नशे के कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकता है।

इस एप्लीकेशन के जरिए लोग नशा तस्करों, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण, सप्लाई नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी सीधे पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं। ऐप पर दी गई सूचनाओं को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इससे पुलिस को नशे के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी, वहीं दोषियों को भी सजा दिलाने में सहायता मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के बोल

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने लोगों से इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार या नशा तस्करों के बारे में कोई जानकारी है, तो वह बिना किसी डर के ‘ड्रग्स फ्री हिमाचल’ ऐप के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...