ज्वाली; 7 जुलाई से लापता 24 वर्षीय युवक की देहरी के खंडहर में मिली लाश

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पंचायत पनालथ के देहरी में खंडहर शेड में एक युवक का गला-सड़ा शव मिला है, जिसकी पहचान साहिल कुमार (24) पुत्र मलकीयत सिंह निवासी जरोट के रूप में हुई है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 जुलाई को थाना में परिजनों ने करवाई थी और बताया था कि साहिल कुमार सात जुलाई से कहीं गायब हो गया है।

डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह भी मौका पर पहुंच गए हैं तथा इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं। इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई तथा डीएसपी जवाली वीरी सिंह टीम के साथ मौका पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की।

शव के पास एक मोबाइल भी मिला है जिसको पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दौलतपुर में फोरलेन पर दर्दनाक सडक़ हादसा, रजियाणा बांध के बाइक सवार युवक की मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के दौलतपुर के समीप फोरलेन पर शुक्रवार सुबह...

हिमाचल पर बरसात भारी, कुल्लू में लैंडस्लाइड, सोलन में गाडिय़ों पर गिरे पत्थर

हिमखबर डेस्क हिमाचल में बारिश के बीच भूस्खलन और पहाड़ी...

“सांसद निधि जारी नहीं कर रही हिमाचल सरकार”, कंगना रनौत का तीखा हमला

हिमखबर डेस्क मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरूवार...