राजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में जीती एसआरके टेक्नालाॅजी

--Advertisement--

Image

साहिबाबाद – नवीन चौहान 

राजपति मिश्रा टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में एसआरके टेक्नाॅलाजी ने आसानी से आरसीसी से हरा दिया।

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरके टेक्नाॅलाजी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सोहम गर्ग ने 101 गेंदों पर 6 चैाकों और 2 छक्कों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली। शास्वत कोहली ने 55 और मोहित पाल ने 34 रनों की पारी खेली।

पार्थ बाली ने 29 रन देकर 3 और पीयूष चिकारा ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। 206 रनों का पीछा करते हुए आरसीसी की बल्लेबाजी बिखर गई और मात्र 156 रनों पर सिमट मैच 50 रनों से गंवा बैठी।

विकास चैाधरी ने 37, हेमंत बेशोया ने 26 रनों की नाबाद पारी खेली। अविनाश थापा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट लिए, मोहित पाल 11 रन देकर 2 और गौरव सरोहा ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए।

अविनाश थापा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया।

ये रहे उपस्थित 

इससे पहले उद्घाटन मुख्य अतिथि स्पोटर्स सन के डायरेक्टर पवन कुमार द्वारा किया गया, इस दौरान फूल चंद्र शर्मा, मनोज माकड़, राजन सेठ, पदम सिंह चैाहान, वीपी विनायक, विजय बिहादुर मिश्रा, राकेश शर्मा, आलोक सेठ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संक्षिप्त स्कोर:

एसआरके टेक्नाॅलोजी: 8/206 ओवर 40, सोहम गर्ग 85, शास्वत कोहली 55, मोहित पाल 34, पार्थ बाली 3/29, पीयूष चिकारा 2/41

आरसीसी: 10/156 ओवर 35.5, विकास चैाधरी 37, हेमंत बेसौया 26 नाबाद, साक्क्ष्य शर्मा 22, अविनाश थापा 4/22, मोहित पाल 2/11, गौरव सरोहा 2/25

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...