चम्बा में नायब तहसीलदार को 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

--Advertisement--

Image

चंबा – अनिल समबयाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने भूमि की म्यूटेशन करवाने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।

विजिलेंस द्वारा जारी सूचना के मुताबिक भगत सिंह पुत्र स्व. कन्हैया राम निवासी गांव काहलो उपतहसील पुखरी जिला चंबा ने शिकायत की कि उसके भूमि के कार्य को करने में नायब तहसीलदार पुखरी आनाकानी कर रहा है और इसके बदले रिश्वत मांग रहा है।

विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर नायब तहसीलदार को पकड़ने के लिए जाल बुना।शिकायतकर्ता अपने काम के बदले उक्त अधिकारी को रिश्वत देने के लिए कार्यालय गया।

जहां अधिकारी ने पैसे लेने से मना करते हुए उसे कार्यालय से बाहर पैसे देने को कहा।

कार्यालय से छुट्टी करके जब नायब तहसीलदार करीब 50 मीटर दूरी पर पुखरी-माणी रोड पर पहुंचा तो उसने शिकायतकर्ता को बुलाकर उससे रिश्वत ली।

विजिलेंस ने अपनी योजना के अनुसार आरोपी को रिश्वत के पैसे लेते ही रंगे हाथों धर लिया।

यह पूरी कार्रवाई विजिलेंस के एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। विजिलेंस ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...