बिना टेस्ट दिए भी मिलेगी B.Ed. में सीट! SPU का ऑफर, जानें एडमिशन का पूरा मौका

--Advertisement--

B.Ed. में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। SPU की ओर से बिना टेस्ट दिए भी सीट पाने का मौका दिया जा रहा है। जानें एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी।

हिमखबर डेस्क

अगर आपने बी.एड. में दाखिले के लिए कोई टेस्ट नहीं दिया है, तो भी आप बी.एड. की सीट हासिल करके अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने बी.एड. की खाली पड़ी 370 सीटों को भरने के लिए अब खुला ऑफर जारी कर दिया है।

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एड. की 1450 में से 150 सीटें मैनेजमेंट कोटे की हैं। बाकी 1300 सीटों के लिए दो राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है, जिनके माध्यम से 930 सीटें भरी जा चुकी हैं।

शेष बची 370 सीटों को भरने के लिए अब ओपन काउंसलिंग करने का निर्णय लिया गया है। यह ओपन काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में ही होगी।

उन्होंने बताया कि पहले इन सीटों को भरने के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को पात्र माना जाता था, जिन्होंने टेस्ट दिया होता था। लेकिन इस बार इस कंडीशन को हटा दिया गया है। शेष बची 370 सीटों के लिए कोई भी पात्र अभ्यर्थी अप्लाई कर सकता है।

ऐसे अभ्यर्थियों को 31 अगस्त और 1 सितंबर को जरूरी दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में आना होगा। बता दें कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के तहत मंडी और कुल्लू जिलों के 12 बी.एड. कॉलेज आते हैं। इन कॉलेजों में 1450 सीटें हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...

रक्षाबंधन पर बड़ी राहत: रिटायर क्लास-फोर कर्मचारियों के फैमिली पेंशनरों के खाते में पहुंचे 20 करोड़

रक्षाबंधन के मौके पर रिटायर क्लास-फोर कर्मचारियों के फैमिली...