20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां की बालियां भी ले गया साथ; परिवार की चिंता बढ़ी

--Advertisement--

20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घर से जाते समय वह मां की बालियां भी साथ ले गया, जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है और उसकी तलाश जारी है।

हिमखबर डेस्क

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय युवक हर्ष कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पधर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, लापता युवक हर्ष कुमार (20) निवासी गांव व डाकघर कटौला, उपतहसील कटौला व जिला मंडी का है। पिता नरेश कुमार पुत्र योग राज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि हर्ष 24 अगस्त को शाम करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार, जाते समय हर्ष अपनी मां की लगभग 6 ग्राम सोने की बालियां भी साथ ले गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नवरात्र पर कर्मचारियों को तोहफा, अनुबंध पर तैनात स्कूल लेक्चरर नियमित; आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध आधार पर तैनात स्कूल लेक्चररों...