यंग फ्रैंडस क्लब ने सोलन प्रीमियर लीग में वाइन एसोसिएशन को 7 विकेट से रौंदा

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

महाराजा पदम सिंह स्टेडियम, सोलन में खेली जा रही प्रथम सोलन प्रीमियर लीग में यंग फ्रैंडस क्लब दिल्ली ने वाइन एसोसिएशन सोलन को 7 विकेट से रौंद अगले दौर में प्रवेश किया।

यंग फ्रैंडस की युवा टीम ने शानदार गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए वाइन एसोसिएशन की मजबूत टीम को 17.3 ओवर में मात्र 114 पर समेट दिया। निखिल ठाकुर 25 और रविन्द्र ठाकुर ने 23 रनों की पारी खेली। मयूर चैाहान ने 11 रन देकर 4, लक्ष्य गर्ग ने 19 रन देकर 3 और मयंक रावत और आयुष चैाहान 1-1 विकेट लिया।

114 रनों का आसान लक्ष्य यंग फ्रैंडस क्लब ने 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शुभम चैाहान ने 50 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पारी खेली, साहिल टाडा ने 25 व प्रतीक ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली। 4 विकेट लेने वाले मयूर चैाहान को मैन आफ द मैच दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर:

वाइन एसोसिएशन: 10/114, निखिल ठाकुर 25, रविन्द्र ठाकुर 23, मयूर चैाहान 4/11, लक्ष्य गर्ग 3/11, मयंक रावत 1/21, आयुष चैाहान 1/23

यंग फ्रैंडस क्लब: 3/118, शुभम चैाहान 67 नाबाद, साहिल टाडा 25, प्रतीक 12 नाबाद, मोंटी 1/16, सोराब 1/17, जोगिन्द्रर शर्मा 1/27

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...