कांग्रेस में आये हर कार्यकर्ता को दिया जाएगा मान सम्मान

--Advertisement--

Image

दून कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस बांटे लड्डू, पूर्व नप अध्यक्ष मदन लाल व पार्षद सुरजीत चौधरी ने की शिरकत

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

दून कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष कुलतार मेहता की अध्यक्षता में कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस ने पार्टी ध्वज को सलामी देकर लड्डू बांटे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नप बद्दी के कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन चौधरी मदन लाल व पार्षद सुरजीत चौधरी ने शिरकत की। मदन चौधरी ने दून में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जहां बधाई दी वहीं उनका आभार भी प्रकट किया।

उन्होंने कहा के दून के विकास के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है और विधायक राम कुमार चौधरी की अगुवाई में दून विकास की नई बुलंदियों को छुएगा।

पार्षद सुरजीत चौधरी ने कहा के चुनावों से पहले कांग्रेस में आये सब कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा के प्रदेश व दून की जनता ने जो भरोसा कांग्रेस पर जताया है कांग्रेस उस पर खरी उतरेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व विधायक राम कुमार चौधरी की जोड़ी पुरानी है और यह जोड़ी प्रदेश व दून में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

दून कांग्रेस आईटी सेल के मीडिया प्रभारी वरुण कालिया ने बताया के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मेहता की अगुवाई में कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मदन लाल चौधरी के साथ पार्षद सुरजीत चौधरी, बीडीसी राम रत्न चौधरी, पार्षद मोहन लाल, अजमेर कोर, तरसेम चौधरी, प्रधान हंसराज, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, भाग सिंह, सुशील कुंडल्स, वरुण कालिया, गोल्डी ठाकुर, प्रदीप धीमान, गुरपाल सिंह, मुस्ताक खान, राजू खान, रिंकू शर्मा, पंच अच्छर समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...