PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, फिरोजपुर रैली रद्द, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में रैली थी लेकिन आखिरी वक्त पर कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। पहले कहा जा रहा था कि खराब मौसम के कारण रैली रद्द हुई लेकिन अब इसको लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम रद्द होने के पीछे सुरक्षा कारण थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसपर बयान जारी किया गया है और पंजाब की चन्नी सरकार से जवाब भी मांगा गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इसको लेकर ट्वीट किया। बताया जा रहा कि पीएम मोदी का काफिला जब बंठिडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था तब पीएम मोदी को करीब 20 मिनट तक हाईवे पर ही इंतजार करना पड़ा।

पंजाब पुलिस के डीजीपी को बताकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की रजामंदी ली गई लेकिन पंजाब पुलिस कई घंटों तक रास्ता ही साफ नहीं करा पाई। भाजपा ने आरोप लगाया कि चन्नी को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाा। भाजपा ने कहा कि पंजाब में पीएम मोदी को सुरक्षा नहीं दी गई, सीएम चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...