पालमपुर अस्पताल में 24 उंगलियों वाले बच्चे का जन्म, जानिए क्या है पॉलीडैक्टिली?

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर जब एक महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। डिलीवरी के बाद बच्चे की जांच की गई तो उसके हाथ और पैरों में कुल 24 अंगुलियां पाई गई।

दरअसल, कांगड़ा जिले के पालमपुर नागरिक अस्पताल में यह डिलीवरी हुई है। मंगलवार देर रात 12:43 बजे महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने नार्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया।

इसमें नवजात बच्चे के दोनों हाथों में छह-छह और दोनों पैरों में भी छह-छह उंगलियां हैं। ऐसे में अस्पताल स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, पालमपुर के पाहड़ा के गांव मनियासाकी नुरियां खान की पत्नी रूपा को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में यहां पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में महिला की डिलीवरी करवाई गई।

गौरतलब है कि इस तरह जब बच्चों के हाथ औऱ पैर में अतिरिक्त अंगुलियां पाई जाती हैं तो मेडिकल की भाषा में पॉलीडैक्टिली कहते हैं।पॉलीडैक्टिली अपेक्षाकृत दुर्लभ जन्मजात स्थिति है और अनुमान है कि करीब 1,000 जन्मों में 1 बच्चे में ऐसा हो सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार, पॉलीडैक्टिली जन्मजात स्थिति है और गर्भ में बच्चे के विकास के दौरान हाथ और पैरों में अतिरिक्त उंगलियां बन जाती हैं। कई बार अतिरिक्त उंगली हड्डी के साथ विकसित होती है तो कई बार इसमें हड्डी नहीं होती है और केवल त्वचा ही होती है।

अहम बात है कि यह कोई बीमारी नहीं है और यदि कोई इन अतिरिक्त उंगलियां को हटाना चाहता है तो सर्जरी के जरिये इलाज किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों समेत महिला घायल; मचा हड़कंप

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक...

जोगिंद्रनगर से RCF सेंटर नौणी ट्रांसफर का विरोध, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का...

मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को...