मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेटक्ट रहेंगे आने वाले श्रद्धालु। प्रशासन ने यात्रा के मुख्य पड़ाव धनछो में बीएसएनएल को 4जी मोबाइल टॉवर स्थापित कर दिया है। ऐसे में श्रद्धालु अपना कुशलक्षेम अपनों तक मोबाइल फोने के जरिए दे सकेंगे।

पिछले साल बारिश बारिश से माणिमहेश में कई श्रद्धालु बीच रास्ते फंस गए थे और कोई नेटवर्क न होने के कारण शेष विश्व से कट गए थे। इस कारण श्रद्धालुओं के परिजनों की चिंताएं भी बढ़ गई थीं। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाते हुए संचार की सुविधा दे दी है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि भरमौर प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर पानी, बिजली और सडक़ से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को 25 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान संचार सुविधा को भी मजबूत किया गया है। धनछो में 4जी बीएसएनएल का टावर स्थापित कर दिया गया है। इससे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मोबाइल नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन का प्रयास है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए विभिन्न विभागों के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...