बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र की बोह घाटी के स्पैड़ा, गढ़गून सहित अन्य गांवों में आई प्राकृतिक आपदा से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए हैं।

चौधरी सतीश कुमार ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। संकट की इस घड़ी में उन्होंने 14 प्रभावित परिवारों को 5,100 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उपप्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चौधरी सतीश कुमार की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए इस तरह की सहायता अत्यंत सराहनीय है।

प्रभावित परिवारों ने भी चौधरी सतीश कुमार और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल समय में मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन होगी ब्रॉडगेज? सर्वे पूरा, मंजूरी के लिए भेजी DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में...