लम्पी रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान तेज, 15 हजार पशुओं को लगी वैक्सीन

--Advertisement--

लम्पी रोग की रोकथाम के लिए कैंपेन मोड में टीकाकरण शुरू, 1.35 लाख वैक्सीन डोज पहुंची; 15 हजार पशुओं का टीकाकरण पूरा – सीमा गुलरिया

धर्मशाला, 31 अगस्त – हिमखबर डेस्क

उप निदेशक पशु पालन डाॅक्टर सीमा गुलरिया ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में फैलने वाले लम्पी रोग की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का कार्य कैंपेन मोड में शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास कुल 1 लाख 35 हजार वैक्सीन डोज पहुंच चुकी हैं और अब तक लगभग 15 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि लम्पी रोग संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, त्वचा पर कठोर गांठें, आंख-नाक से स्राव, सुस्ती, मुंह में कमी तथा दूध उत्पादन में गिरावट जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। विभाग की टीमें संक्रमित पशुओं की लगातार निगरानी कर रही हैं।

सीमा गुलरिया ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से पशुओं की खरीद-फरोख्त के चलते हिमाचल प्रदेश में भी लम्पी रोग का संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें तथा गोशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। साथ ही मक्खी-मच्छरों की रोकथाम के लिए भी उचित कदम उठाएं।

उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि संक्रमण के दौरान पशुओं की खरीद-फरोख्त से बचें, अपने पशुओं को चरागाह में न छोड़ें तथा किसी भी पशु में लम्पी रोग के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशुपालन विभाग से संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली के अभिषेक समयाल का MBBS में चयन, चंबा मेडिकल कॉलेज में मिली सीट

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अभिषेक समयाल ने शानदार सफलता...

16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में CWC कांगड़ा सख्त, स्टेटस रिपोर्ट तलब

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ऋषिकेश में भव्य समापन

अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ऋषिकेश में भव्य...