16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में CWC कांगड़ा सख्त, स्टेटस रिपोर्ट तलब

--Advertisement--

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बाल कल्याण समिति ने गंभीरता दिखाई है। CWC कांगड़ा ने मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

धर्मशाला, 31 अगस्त – हिमखबर डेस्क

जयसिंहपुर क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष पुत्र संजय चैधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले को डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्लयूसी), कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस थाना लम्बागांव से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

इस सम्बन्ध में आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जिला बाल कल्याण समिति कांगड़ा विक्रमजीत शर्मा ने की। बैठक में सदस्य विजय कुमार तथा सदस्य नरेशठा कुमारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र 27 अगस्त की शाम घर से अपर लंबागांव में ट्यूशन के लिए निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। अगले दिन छात्र घर के पास सड़क किनारे गंभीर अवस्था में मिला। उपचार के दौरान उसकी स्थिति नाजुक होने पर उसे टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

इस प्रकरण में सीडब्लयूसी कांगड़ा ने बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के दृष्टिकोण से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस थाना से जांच की वर्तमान स्थिति, बच्चे के लापता होने से लेकर अस्पताल पहुंचने तक की परिस्थितियों तथा जांच में अब तक सामने आए तथ्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सीडब्लयूसी ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मृत्यु से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं संवेदनशील जांच आवश्यक है। विशेष रूप से यह भी देखा जाएगा कि घटना के दौरान बच्चे की सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता से संबंधित किसी स्तर पर कोई चूक तो नहीं हुई।

चेयरमैन विक्रमजीत शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। समिति मामले में उपलब्ध तथ्यों एवं संबंधित विभागों की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद, बाल हित में आवश्यक कार्रवाई एवं अनुशंसाएं करेगी।

सीडब्लयूसी ने संबंधित पुलिस थाना को समयबद्ध तरीके से स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। समिति द्वारा रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मामले की समीक्षा कर आगामी कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली के अभिषेक समयाल का MBBS में चयन, चंबा मेडिकल कॉलेज में मिली सीट

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अभिषेक समयाल ने शानदार सफलता...

अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ऋषिकेश में भव्य समापन

अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ऋषिकेश में भव्य...