HRTC Bus Accident : चौपाल में हादसे का शिकार हुई बस, चालक-परिचालक जख्मी

--Advertisement--

शिमला, 24 जून – नितिश पठानियां

चौपाल उपमंडल में शनिवार को एचआरटीसी (HRTC) की बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में ड्राइवर व कंडक्टर घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक करीब 10 बजे चौपाल से 4 किलोमीटर दूर दता मोड़ के समीप एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में ड्राइवर व कंडक्टर सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी है कि यह बस चौपाल से 7/8 किलोमीटर दूर बमराड लोकल रूट पर चौपाल से जा रही थी।

ज्ञात हुआ है कि बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। बता दें कि बमराड लोकल रूट से इस बस में कर्मचारी व स्कूल के बच्चे भी जाते हैं। फ़िलहाल पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...