भारी बारिश से हुआ लाखों का नुकसान

--Advertisement--

भारी बारिश से हुआ लाखों का नुकसान

मंडी- अजय सूर्या

उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत कोर्ट में गत रात्रि को हुई भारी बारिश से लाखों का नुकसान हो चुका है। जिसमें बहुत से खेत बारिश की चपेट में आने के कारण तबाह हो चुके हैं। बहुत से मकानों कि क्षेत्र में तेज हवा के कारण छते उड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि को अचानक भारी बारिश होने से बहुत से किसानों के द्वारा बिजी गई फसल जिसमें मक्की, अदरक इत्यादि को भारी नुकसान हुआ है।

जब स्थानीय जनता से इसके बारे में बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सुबह करीबन चार बजे एकाएक भारी बारिश हुई। जिससे हमारे खेत बह के चले गए हैं और उनके बह जाने से उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं बहुत से ग्रामीण सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो चुके हैं। इसलिए स्थानीय लोग प्रशासन से अपील करती है कि वे खेतों के हुए नुकसान को देखकर उन्हें राहत प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...