HPBOSE: प्रदेश में 26 मई से शुरू होगी पांचवीं और आठवीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं की री-अपीयर परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश भर में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगे और चार जून तक चलेंगी।

बोर्ड की ओर से समस्त जिला उपनिदेशकों को इस बारे दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, साथ ही बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही परीक्षा करवाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित स्कूल को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

प्रदेश में 500 से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड की ओर से इस बारे में प्रश्नपत्र भी संबंधित जिलों को भेज दिए हैं, साथ ही उपनिदेशकों के माध्यम से इन प्रश्न पत्रों को स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से भी रि-अपीयर परीक्षा को लेकर तमाम आदेश जारी कर दिए हैं, साथ ही इस मामले पर स्कूलों को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा गया है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह के बोल

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 26 मई से चार जून तक पांचवीं और आठवीं कक्षा के री-अपीयर परीक्षा होगी। इस बारे में समस्त स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...