कांगड़ा में तूफान ने मचाई भारी तबाही, ट्रक पर गिरा पेड़, चालक समेत दो लोगों की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार अल सुबह आए अंधड़ ने कहर बरपाया है। सोमवार सुबह आए तूफान ने कांगड़ा जिला में भारी तबाही मचाई है। नगरोटा बगवां के अंतर्गत खावा गांव में एक ट्रक पर पीपल का पेड़ गिर गया।

पेड़ की चपेट में आने से ट्रक चालक संजीव कुमार और टेक चंद की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ को काटकर ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। पेड़ गिरने से ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रक चालक और अन्य शख्स चाय पीकर ट्रक पर चढ़े तो तेज तूफान के चलते एक पेड़ सीधा ट्रक पर आ गिरा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।

उधर, टांडा के गांव खोली में भी अंधड़ से रवि कुमार की गोशाला पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गोशाला को काफी नुकसान हुआ। अंधड़ कारण आम समेत अन्य फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...