HPBOSE ने घोषित किया 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला , 28 अक्तुबर – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अगस्त 2022 में ली गई दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम 46.12 फीसदी रहा है।

अगस्त माह में संचालित की गई परीक्षा के दौरान 1,327 अभ्यर्थी अपीयर हुए। इनमें से 612 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 592 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...