बीते 9 वर्षों से चम्बा पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा उद्दघोषित अपराधी बैरागढ़ से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

गत दिवस जिला चम्बा के पुलिस थाना तीसा के पुलिस दल ने बहुत ही सूझबूझ व कड़ी मेहनत के बाद उद्दघोषित अपराधी (भगोड़ा) महिंदर कुमार पुत्र होशियार सिंह गाँव हिलौर तहसील पांगी जिला चंबा उम्र 40 वर्ष, को देहग्राम, बैरागढ़ से पकड़ने मे सफलता हासिल की है ।

इस वर्ष 21अप्रेल को माननीय अदालत तीसा ने उपरोक्त अपराधी को मुकदमा नंबर 63/2013 दिनांक 19 जुलाई 2013 भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 279, 337 पुलिस थाना तीसा के अंतर्गत उद्दघोषित अपराधी ( भगोड़ा ) करार दिया था ।

यह अपराधी काफी समय से अलग अलग स्थानों पर पुलिस से अपने आप को छिपाता फिर रहा था । जिस पर गत दिवस को पुलिस थाना तीसा के पुलिस दल ने उपरोक्त अपराधी को गिरफ्तार किया ।

काबिले गौर है कि इस अपराधी के लिए जिला पुलिस द्वारा कई बार अलग-अलग जगहों पर दबिश दी गई परंतु हर बार यह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर रफू चक्कर होता रहा लेकिन गत दिवस पुलिस की मुस्तैदी के आगे एक ना चली और इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...