हिमाचल के मंदिर में तोड़फोड़, माता की मूर्ति और शिवलिंग खंडित; लोगों में पनपा आक्रोश

--Advertisement--

हिमाचल के मंदिर में तोड़फोड़ से मचा आक्रोश! माता की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित किए जाने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में मंदिर में तोड़फोड़ हुई है व भगवान की मूर्तियों से भी छेड़छाड़ की गई है। उपमंडल भोरंज के गांव बालोड़ में स्थित मंदिर में यह घटना हुई है। शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में लगी टाइलें तोड़ने के साथ-साथ वहां स्थापित माता की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है।

मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर में लगे साक्ष्यों और अन्य पहलुओं को खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल में इस तरह की हरकत से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या कहना है एसपी हमीरपुर का

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ की शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सावन की फुहारों में महकते पतरोड़े, पहाड़ी स्वाद और पारंपरिक खानपान की खास पहचान

सावन की फुहारें और पतरोड़ों की खुशबू... हिमाचली पतरोड़े...

BREAKING: हिमाचल में खूनी सुबह, बीच चौराहे पर शख्स का गला काटा; मचा हड़कंप

हिमाचल में खूनी सुबह से मचा हड़कंप! बीच चौराहे...

राखियों की बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, डाक विभाग ने उपलब्ध करवाए एक लाख स्पेशल कवर

हिमखबर डेस्क रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों...