BREAKING: हिमाचल में खूनी सुबह, बीच चौराहे पर शख्स का गला काटा; मचा हड़कंप

--Advertisement--

हिमाचल में खूनी सुबह से मचा हड़कंप! बीच चौराहे पर शख्स पर जानलेवा हमला कर उसका गला काट दिया गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुट गई है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के पांवटा साहिब में व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई है। शिलाई क्षेत्र के आवत गांव के रहने वाले व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर चोट व कट के निशान पाए गए है।

पुलिस को रात करीब 2:35 बजे पांवटा साहिब अस्पताल से सूचना मिली कि विश्वकर्मा चौक से एक व्यक्ति को लड़ाई-झगड़े की घटना में गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है, लेकिन वह मृत अवस्था में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस को अस्पताल में स्ट्रेचर पर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसे चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित किया।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर कट का निशान मिला। मृतक के कपड़े भी खून से सने हुए थे। तलाशी के दौरान ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके। बाद में मृतक की पहचान भाव सिंह निवासी बोराड, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर के रूप में हुई।

सूचना के बाद पुलिस ने विश्वकर्मा चौक पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले मृतक किन लोगों के साथ था और उसके आसपास कौन-कौन मौजूद थे।

फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि मौत किसी आपसी विवाद, मारपीट या किसी अन्य कारण से हुई। गले पर मिले निशान को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की अब तक की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वारदात विश्वकर्मा चौक पर नहीं, बल्कि किसी अन्य स्थान पर हुई हो सकती है। गंभीर रूप से घायल भाव सिंह किसी तरह विश्वकर्मा चौक तक पहुंचा, संभवतः मदद की उम्मीद में वहां आया, लेकिन हालत बिगड़ने के कारण उसने वहीं दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के बोल

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि तड़के विश्वकर्मा चौक पर आखिर भाव सिंह के साथ क्या हुआ? क्या वह किसी विवाद में फंसा था या घटना के पीछे कोई और वजह थी? पुलिस की जांच इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस स्थान से विश्वकर्मा चौक तक पहुंचा और रास्ते में उसके साथ कौन-कौन लोग थे। जिसे लेकर आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राखियों की बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, डाक विभाग ने उपलब्ध करवाए एक लाख स्पेशल कवर

हिमखबर डेस्क रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों...

मणिमहेश यात्रा पर 24 वर्षीय युवक की मौत, आराम करते समय गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से...