उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: गाजियाबाद मेयर सीट पर बीजेपी का कब्जा, वार्ड 80 से राहुल शर्मा की जीत

--Advertisement--

साहिबाबाद/नई दिल्ली – नवीन चैाहान –

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में गाजियाबाद मेयर सीट पर एक बार फिर बीजेपी का कब्जा रहा। बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दयाल ने बसपा प्रत्याशी निसारा खान को एक लाख से अधिक वोट से हराया।

1995 में गाजियाबाद नगर निगम बना था तब से अब तक लगातार बीजपी का ही मेयर बनता आया है। गाजियाबाद वार्ड 80 की सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई थी।

यहां वर्तमान बीजेपी पार्षद हेमलता शर्मा को टिकट नहीं मिलने के बाद वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बीजेपी प्रत्याशी राहुल शर्मा के विरूद्ध चुनाव लड़ी, परन्तु वार्ड 80 की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पार्टी पर भरोसा दिखाते हुए राहुल शर्मा को 660 वोट से जीत दिलाई।

एडवोकेट शिवकुमार शर्मा व बंगाली एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अमित राय ने राहुल शर्मा को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी। राहुल शर्मा की जीत पर वार्ड 80 की जनता काफी प्रफुल्लित दिखाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...