कर्नाटक में जीत की खुशी को लेकर दुराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

--Advertisement--

कर्नाटक में जीत की खुशी को लेकर दुराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पद्दर वाहग नाला चापड़ बस्ती सरहंडी सड़क को प्राथमिकता में डालने पर कृषि मंत्री का जताया आभार।

दुराना/शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर के साथ लगते दुराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर पटाखे फोड़े व लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुराना बाजार में कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद, राहुल गांधी जिंदा बाद के नारों से दुराना गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल शगुफों की पार्टी है और हिन्दू मुस्लिम के नाम के राजनीति कर जनता को बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाती रही है।

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की मंशा को जान गई है और हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी भाजपा को उखाड़ दिया है। अब जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में भी केंद्र से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी मोदी का जादू भी नहीं चल सका। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू का आभार प्रकट किया।

साथ ही उन्होंने पधर वाहग नाला चापड़ बस्ती सरहंडी सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने केलिए किया कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इस सड़क को 2005 में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बन विभाग की ओर से कच्ची सड़क के रूप में निर्मित करवाया था जिसमें अस्थाई तौर पर ट्रेक्टर ट्राली एवं छोटे आकार की गाड़ियों का आना जाना कुछ घरों तक लगा रहता था लेकिन बरसात में पूरी तरह से संपर्क टूट जाने से ग्रामीणों को अति कठिनाई का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने इस जनहित मांग को पूरा करने की पहल की है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर वकील सिंह अध्यक्ष, बीडीसी कुसुमलता, कांग्रेस कमेटी दुराना, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी, करनैल सिंह, सुनील कुमार, कैप्टन करनैल सिंह, विवेक शर्मा, स्वरूप सिंह डॉ चुन्नी लाल, रोहित राणा, पंचम शर्मा, त्रिलोक शर्मा, सोनू धीमान अरुण कुमार, रीता शर्मा, कमल राणा, पिंकी पठानिया, शिला देवी मछिन्दर राणा, सरदार चतर सिंह सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...